कर्नाटक में सीएम पद को लेकर कांग्रेस में घमासान, राहुल गांधी की चुप्पी के पीछे की वजह आई सामने!

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अंदरूनी तकरार लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस पूरे विवाद के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब पार्टी सूत्रों के हवाले से राहुल की रणनीति को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी फिलहाल किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री बदलने का असर कर्नाटक की जनता पर क्या पड़ेगा। यही वजह है कि उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अपना निर्णय रोक रखा है। कांग्रेस हाईकमान जनता की नब्ज टटोलने के बाद ही कोई बड़ा कदम उठाना चाहता है।

इसी बीच, सिद्धारमैया गुट के कई नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, एमएलसी बीके हरिप्रसाद और मंत्री केजे जॉर्ज जैसे नेताओं ने राहुल से मिलकर फिलहाल मुख्यमंत्री न बदलने की सलाह दी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अभी तक राहुल गांधी से मिलने का अवसर नहीं मिला है, जिससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं, हालांकि बातचीत का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। जानकारों का कहना है कि राहुल को अलग-अलग स्रोतों से यह फीडबैक मिला है कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन का समय सही नहीं है। इसके अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी साफ कर चुके हैं कि सीएम को लेकर भ्रम केवल राज्य इकाई में है, हाईकमान स्तर पर कोई विचार नहीं चल रहा है।

सूत्रों का दावा है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला राहुल गांधी ही लेंगे। 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद राहुल यूरोप दौरे पर रवाना होंगे और 10 जनवरी तक भारत लौटने की संभावना है। तब तक राज्य में किसी भी तरह के नेतृत्व बदलाव की संभावना नहीं है।

इधर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां वे कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर इस पूरे मसले पर चर्चा कर सकते हैं। राजनीतिक हलकों की नजरें अब राहुल गांधी के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स