‘अंगूरी भाभी’ के बाद क्या ‘दयाबेन’ बनेंगी शुभांगी अत्रे? शो छोड़ते ही फैंस की मांग हुई तेज!

टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘भाबीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली शुभांगी ने हाल ही में इस शो को अलविदा कह दिया है। उनके शो छोड़ते ही फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि अब वह किस नए शो में नजर आएंगी।

गौरतलब है कि ‘भाबीजी घर पर हैं’ में शुभांगी अत्रे की जगह अब शिल्पा शिंदे नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि शो की शुरुआत में शुभांगी ने ही शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया था। अब रोल फिर से बदलने के बाद शुभांगी नए प्रोजेक्ट्स की तैयारी में जुट गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात करते हुए कहा कि वह जल्द कुछ नया और अलग करती नजर आएंगी और आगे बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।

शुभांगी के इस बयान ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस को एक नई उम्मीद दे दी है। सोशल मीडिया पर लगातार लोग मांग कर रहे हैं कि शुभांगी अत्रे को दयाबेन के किरदार में कास्ट किया जाए। फैंस का मानना है कि उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशंस इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

हालांकि दर्शक यह भी मानते हैं कि दिशा वकानी को उनके यूनिक अंदाज के लिए कोई भूल नहीं सकता, लेकिन उनका कहना है कि शुभांगी दयाबेन के किरदार में एक नई जान डाल सकती हैं। फैंस लगातार एक्ट्रेस और शो के मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मौका दिया जाए।

फिलहाल शुभांगी अत्रे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पोस्ट्स से फैंस से जुड़ी हुई नजर आ रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘अंगूरी भाभी’ के बाद शुभांगी टीवी पर अगला धमाका किस शो के जरिए करती हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स