यूपी में एसआईआर के बाद जारी हुई मसौदा मतदाता सूची, 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे; 6 जनवरी से दर्ज होंगी आपत्तियां!

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद पहला मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस ड्राफ्ट रोल में राज्यभर से करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिससे सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को बताया कि नई मसौदा मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं, जबकि पिछली सूची (27 अक्टूबर) में यह संख्या 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92 थी।

सीईओ के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया के दौरान यह सामने आया कि 46.23 लाख मतदाता मृत पाए गए, जबकि 2.57 करोड़ मतदाता या तो स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके थे या सत्यापन के समय उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा, 25.47 लाख मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए, जिन्हें हटाया गया है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 2.89 करोड़ नाम मसौदा सूची से बाहर हो गए।

जिलावार आंकड़ों की बात करें तो लखनऊ सबसे ऊपर रहा, जहां सबसे अधिक 12,00,138 (30.04%) मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसके अलावा प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर नगर, आगरा, मेरठ और गौतम बुद्ध नगर जैसे बड़े जिलों में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए गए हैं। राज्य के सभी 75 जिले और 403 विधानसभा क्षेत्र इस पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल रहे।

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक लोग इस मसौदा सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान नाम जोड़ने, सुधार कराने या हटाने से जुड़ी आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। सीईओ ने बताया कि इस पूरे अभियान में 1,72,486 बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन का काम किया। आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स