सेना प्रमुख का सख्त संदेश: सीमा पार 8 आतंकी ट्रेनिंग कैंप अब भी सक्रिय, उकसावे पर भारत देगा करारा जवाब!

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान देते हुए साफ किया है कि पाकिस्तान की ओर अब भी 8 आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय हैं और भारतीय सेना उन पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन ठिकानों से किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो भारत एक बार फिर सख्त और निर्णायक जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

जनरल द्विवेदी ने बताया कि सक्रिय आतंकी कैंपों में से 2 इंटरनेशनल बॉर्डर पर और 6 लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास स्थित हैं। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर सेना इन सभी ठिकानों की निगरानी कर रही है। अनुमान है कि इन कैंपों में 100 से 150 आतंकी मौजूद हो सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और सेना हर स्तर पर सतर्क है।

सेना प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ स्तर की बातचीत में परमाणु हथियारों को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। परमाणु मुद्दे पर जो बयान सामने आए, वे राजनैतिक या सार्वजनिक मंचों से थे, सेना की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहमति बनी थी कि फॉरवर्ड डिप्लॉयमेंट को कम किया जाएगा। इसके तहत तनाव के दौरान की गई अतिरिक्त सैन्य तैनाती को तय स्थानों पर वापस भेजा गया है।

जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 में से 7 लक्ष्यों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। यह अभियान 7 मई को शुरू हुआ और 10 मई तक चला। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में हालात नियंत्रण में हैं।

इसके अलावा, हाल में जम्मू क्षेत्र में देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन का मुद्दा भी डीजीएमओ बातचीत में उठाया गया। भारत ने साफ कहा कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स