अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने सुपर-6 मैच में बनाया 352 रनों का विशाल स्कोर, विहान मल्होत्रा ने खेला नाबाद शतक!

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 मुकाबले में भारतीय टीम ने बुलवायो में पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की पारी में विहान मल्होत्रा ने नाबाद शतक खेलते हुए अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई।

भारतीय पारी की शुरुआत आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने की। जॉर्ज 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन वैभव ने सिर्फ 30 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान आयुष म्हात्रे इस बार ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए और केवल 21 रन ही बना पाए।

वहीं मध्यक्रम में विहान मल्होत्रा ने पारी संभाली और 109 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी पारी में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए। इसके अलावा अभिज्ञान कुंडू ने भी 61 रन की पारी खेल जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को रुलाया।

भारतीय बल्लेबाजों ने इस पारी में 22 चौके और 11 छक्के लगाए। पारी की शुरुआत और अंत दोनों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले 10 ओवरों में टीम ने 99 रन जोड़े, जबकि अंतिम 10 ओवरों में 90 रन बनाए। बाकी 30 ओवरों में 163 रन का योगदान रहा।

इस विशाल स्कोर के बाद भारत ने मैच पर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है और जिम्बाब्वे के सामने 352 रनों का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण साबित होगा। भारतीय टीम की बैटिंग लाइनअप की यह पारी युवा खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा और आक्रामकता का परिचायक है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स