भारत-पाकिस्तान मैच बहिष्कार पर टीम इंडिया का रुख साफ, ICC प्रोटोकॉल के तहत तय शेड्यूल अनुसार श्रीलंका जाएगी!

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर उठे बहिष्कार के सवालों के बीच टीम इंडिया का रुख अब लगभग साफ हो चुका है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस हाई-वोल्टेज मैच पर एक बार फिर सियासी और खेल जगत की निगाहें टिक गई हैं। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को मंजूरी दी, लेकिन साथ ही 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या भारतीय टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका जाएगी या नहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम इस पूरे मामले में आईसीसी के नियमों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेगी। चाहे पाकिस्तान खेले या नहीं, टीम इंडिया अपने तय शेड्यूल के अनुसार श्रीलंका जाएगी और सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में निर्धारित है।

सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका पहुंचकर अभ्यास सत्र भी करेगी। इसके अलावा मैच से पहले होने वाली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी टीम हिस्सा लेगी। भारतीय खिलाड़ी तय समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेंगे। इसके बाद अंतिम फैसला मैच रेफरी द्वारा लिया जाएगा।

अगर तय दिन पर पाकिस्तान की टीम कोलंबो नहीं पहुंचती और मैच नहीं खेलती है, तो आईसीसी के नियमों के तहत भारत को वॉकओवर मिल सकता है। ऐसे में टीम इंडिया को बिना खेले दो अहम अंक मिलेंगे, जो ग्रुप स्टेज में निर्णायक साबित हो सकते हैं।

अब इस पूरे मामले में सभी की नजरें आईसीसी पर टिकी हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में किसी एक मैच का बहिष्कार कई सवाल खड़े करता है। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि आईसीसी पाकिस्तान के फैसले पर क्या रुख अपनाता है और भारत-पाकिस्तान मुकाबले का भविष्य क्या होगा।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स