रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, इंटेंस अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका!

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। 3 फरवरी को रणवीर सिंह ने पहले फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाई थी और बताया था कि टीजर ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर आएगा। जैसे ही टीजर सामने आया, फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और रणवीर के धुआंधार अवतार की जमकर तारीफ शुरू हो गई।

टीजर में रणवीर सिंह पहले से भी ज्यादा इंटेंस, खतरनाक और डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर साफ संकेत देती है कि इस बार कहानी, एक्शन और इमोशन तीनों का स्तर और ऊंचा होने वाला है। टीजर से यह भी साफ हो गया है कि ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कहर ढाने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया था। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लगातार ट्रेंड करती रही। फिल्म अब भी शानदार कलेक्शन कर रही है और रिलीज के 59वें दिन भी 45 लाख रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। फैंस को अब बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स