आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर पड़ी ईडी की रेड।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनसे जुड़े लोगों के यहां छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के किस मामले में ईडी ने रेड की है। इस रेड को बीजेपी के इशारे पर आप नेताओं पर दबाव बनाने का जरिया माना जा रहा है। दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग मामलेमें आज 6 फरवरी को 12 से ज्यादा ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है। सूत्रों के मुताबिक आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार के यहां भी रेड चल रही है। इसके अलावा दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मेंबर शलभ के यहां भी छापेमारी की जा रही है। आम आदमी पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज सुबह 10 बजे दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है।
शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'ये भी डेमोक्रेसी का मर्डर है। यदि देश में सरकार के खिलाफ कोई बात करता है तोई ईडी उसके घर पहुंच जाती है। डेमोक्रेसी का मर्डर सिर्फ चंडीगढ़ में नहीं हुआ पूरे देश में हुआ। महाराष्ट्र और झारखंड में भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट डेमोक्रेसी की हत्या की बात करती है















































































Leave Your Message