विराट कोहली इंडिया के स्क्वाड से बाहर, वही आकाश दीप की हुई एंट्री।

भारत और इंग्लैंड के बीच बचे हुए तीन मैचों के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। जहां दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। टीम में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की वापसी तो हुई है, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर प्लेइंग 11 में मौका दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली अभी भी टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर हैं। श्रेयस अय्यर को टीम में चुना नहीं गया है। माना जा रहा है कि उनकी इंजरी के कारण यह फैसला बीसीसीआई ने लिया है। इस बार बीसीसीआई ने कुल 17 खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है। जहां आकाश दीप की एंट्री भारतीय स्क्वाड में हुई है। वह आरसीबी के लिए आईपीएल खेलते हैं। वही घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमरा (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स