एकट्रेस जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का दिया आदेश।  

एकट्रेस जाया प्रदा ने साल 2019 में रामपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान एक्ट्रेस पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। ये मामले रामपुर की एमपी, एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। लेकिन जया प्रदा नियत तारीखों पर सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं। जिसके चलते उनके खिलाफ एक के बाद एक गैर जमानती वारंट जारी होते रहे। इसके बावजूद जयप्रदा अदालत नहीं पहुंचीं। इस मामले को रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने पुलिस को एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। सीनियर प्रोसेक्यूशन ऑफिसर अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जया प्रदा के खिलाफ सातवीं बार गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी वह सोमवार को सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचीं। कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को स्पेशल टीम बनाकर जया प्रदा को गिरफ्तार करने और कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े दो मामलों में 'फरार' बताई जा रही हैं  

इससे पहले भी अदालत ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जयप्रदा को गिरफ्तार कर पेश करने के लिए कहा था। लेकिन रामपुर पुलिस टीम जयप्रदा को अदालत में पेश नहीं कर सकी और एक बार फिर कोर्ट ने जयप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। अब रामपुर पुलिस को जयप्रदा की तलाश है। अब कोर्ट ने जयप्रदा के खिलाफ फिर से एनबीडब्ल्यू जारी किया है और अगली तारीख 27 फरवरी रखी है। इस बार एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट की तरफ से सातवीं बार एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स