शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी को कैसे करे प्रसन्न।
शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता होता है। माता महालक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस घर में महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उस घर में कभी धन की कमी नहीं आती। इस दिन किए गए कुछ कार्यों से आपके घर में धन की वर्षा होती है। जो लोग कुछ आर्थिक दिक्कतों के शिकार हैं या फिर जिनकी वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है उन्हें तो शुक्रवार के दिन इस उपाय को करना चाहिए। दरअसल ये उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को ठीक करने और आपके वित्तीय घाटों को कम करने में मददगार हो सकती है। मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। इसलिए धन की देवी को शुक्रवार के दिन एकाक्षी नारियल चढ़ाने से वो खुश हो जाती हैं। साथ ही इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो शुक्रवार को लक्ष्मी प्राप्ति के लिए आप एकाक्षी नारियल का उपाय कर सकते हैं।शुक्रवार की शाम को आपको अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। ये बेहद ही जादुई स्तोत्र है जिसका पाठ करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है और जीवन में धन का संकट दूर हो जाता है। इस स्तोत्र से तकलीफें दूर होती हैं और धन की प्राप्ति में मदद मिलती है। अष्ट लक्ष्मी स्तोत्र का प्रतिदन पाठ करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।
















































































Leave Your Message