रवींद्र जडेजा ने सरफराज से मांगी माफी, मुझे बुरा लग रहा है' मेरी गलत कॉल थी' आपने अच्छा खेला। 

भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के मैदान पर खेल रही है, जिसके पहले दिन के खेल में जहां कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 131 रनों की तो वहीं रवींद्र जडेजा नाबाद 110 रनों की पारी देखने को मिली। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे सरफराज खान ने भी 62 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं दिन के आखिरी सत्र में रवींद्र जडेजा की एक गलत कॉल पर सरफराज खान को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। अब जडेजा ने अपनी गलती को मानते हुए साथी खिलाड़ी सरफराज खान से माफी मांग ली है। रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने सरफराज से माफी मांगते हुए लिखा कि सरफराज खान के लिए बुरा लग रहा है। यह मेरी गलत कॉल थी आप अच्छा खेला। बता दें जब सरफराज खान रन आउट हुए तो उस समय रवींद्र जडेजा 99 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, हालांकि बाद में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक पूरा किया। वहीं सरफराज अपने डेब्यू मुकाबले में 66 गेंदों का सामना करने के साथ 62 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और एक छक्का भी लगाया। इसके अलावा उन्होंने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की शानदार साझेदारी भी की।

राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन रवींद्र जडेजा ने अपनी नाबाद 110 रनों की पारी के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। इसी के साथ वह अब तीसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 250 विकेट और 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन ने ये कारनामा किया था। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में जडेजा टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें खिलाड़ी बने हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स