भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर युवराज सिंह के घर चोरो ने मारा लंबा हाथ। 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर युवराज सिंह भारत के वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी हैं। युवराज 2011 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, जब टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था। इसी दौरान युवराज सिंह को अपने ट्यूमर के बारे में भी पता चला था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर युवराज सिंह के घर पर चोरों ने लंबा हाथ मारते हुए नगदी और ज्वेलरी पार कर दी है। युवराज के पंचकूला वाले घर से चोरी की वारदात सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के घर पर होने वाली चोरी हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की सुरक्षा के बारे में चिंता पैदा करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवी की मां ने बताया कि सितंबर, 2023 से वो गुड़गांव वाले घर पर थीं। फिर 5 अक्टूबर, 2023 को एमडीसी घर लौटने पर उन्हें पहली बार पता चला कि उनकी अल्मारी से कैश और ज्वेलरी गायब है। पूर्व  बैटर की मां शबनम सिंह के मुताबिक, करीब 75,000 रुपये कैश और ज्वेलरी के कई आइटम बंद अल्मारी से चोरी हुए हैं। चोरी का शक घर में काम करने वाले दो पुराने सदस्यों पर हैं, जिन्होंने दिवाली के वक़्त अचानक काम छोड़ दिया था। पुलिस मामल दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स