ईडी के सामने पेशी से फिर केजरीवाल का इनकार, कहा कोर्ट के फैसले का इंतज़ार।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार 19 फरवरी 2024 को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पूछताछ के लिए केजरीवाल को समन भेजा था। आप ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताया है। आप ने कहा कि ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। ईडी ने खुद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी को बार बार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। यह 6वीं बार है, जब केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए हैं। दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप लगे हैं। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। वहीं, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ईडी जांच में जुटी है। केंद्रीय एजेंसियों ने अब तक इस मामले में आप के दो बड़े नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी केजरीवाल को बुलाने के लिए 6 समन भेज चुकी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स