देश धर्म का नाता है, गाय हमारी माता है।  

गाय हमारी माता है। हिंदू धर्म में गाय को माता कहा गया है। पुराणों में धर्म को भी गौ रूप में दर्शाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण गाय की सेवा अपने हाथों से करते थे और इनका निवास भी गोलोक बताया गया है। इतना ही नहीं गाय को कामधेनु के रूप में सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला भी बताया गया है।गाय को रोटी खिलाना बहुत लाभकारी माना गया है।  ऐसा मान्यता है कि गाय माता में 33 करोड़-देवी-देवताओं का वास होता है। इसीलिए अगर आप गौ माता को रोटी खिलाते हैं तो आप रोज 33 करोड़ देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं। घर की पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकाले। यह काम हर रोज नियम से करें और इस काम को विशेष तौर पर घर की गृहणी को करना चाहिए। साथ ही गाय के सिर पर हाथ जरुर फेरें, ऐसा करने से गाय की ऊर्जा आपके अंदर आती है। गर आप नित-नियम से गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपकी कुंडली कैसी भी हो आप सफलता आपके कदम चूमेगी और आप निरोग रहेंगे। ऐसा करने से व्यक्ति के पाप कट जाते हैं।

गौ माता शुक्र की ऊर्जा रखती है। गाय से मिलने वाले पदार्थो दूध, गोबर, गौ मूत्र ये सभी शुद्धता के प्रतीक है। इनसे बिमारियों का अंत किया जा सकता है। जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो हर रोज गाय को घर की पहली रोटी जरुर खिलाएं।  ऐसा करने से आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। बहुत तरह की परेशानियां का अंत होगा और भगवान का आशीर्वाग सदैव आप पर बना रहेगा। गाय में समस्त देवी देवताओ का निवास होता है और गाय का दूध मां के दूध के समान पोषण युक्त होता है इसलिए गाय को माता कहा जाता है।

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स