आखिर क्यों लगा 'बुढ़िया के बाल' यानि कॉटन कैंडी पर बैन।   

आखिर ऐसा कौन ही होगा जिसको गुड़िया के बाल यानि कॉटन कैंडी खाना नहीं पसंद होगा। शायद ही कोई बच्चा होगा जिसने कॉटन कैंडी का स्वाद नहीं चखा होगा। आज भी बच्चों का पसंदीदा होता है कॉटन कैंडी। तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो राज्यों में कॉटन कैंडी पर बैन लगाया गया है। तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने शनिवार को बताया कि बैन इसलिए लगाया क्योंकि कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी मिला है। जिसके कारण मिनिस्ट्री ने कॉटन कैंडी की ब्रिकी और प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग को कॉटन कैंडी टेस्टिंग के लिए भेजी गई थी। जिसमें कैंसर पैदा करने वाली रोडामाइन-बी केमिकल की पुष्टि हुई है। 

मिनिस्ट्री ने खाद्य सुरक्षा और मानक विभाग 2006 के तहत कॉटन कैंडी की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। मंत्रालय की ओर से एक प्रेस रीलीज जारी की गई है। अधिनियम के मुताबिक शादी के फंक्शन, पब्लिक फंक्शनों में रोडामाइन-बी वाले खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग, बिक्री और परोसना दंडनीय अपराध है।  इस प्रोडक्ट में जहरीला केमिकल मिलाई गई है। कॉटन कैंडी को बनाने में रोडामाइन-बी के इस्तेमाल को जहरीला बताया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट ने किस कलर के कॉटन कैंडी खाने से किया रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि रोडामाइन-बी का इस्तेमाल धूप और माचिस की तीलियों में भी किया जाता है। पिंक और ग्रीन कलर के कॉटन कैंडी में यह खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक यह केमिकल पेट में जाने के बाद कैंसर का कारण बन जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को खास सलाह दी है कि पिंक, ग्रीन और बैंगनी कलर के कॉटन कैंडी खाने से बचना चाहिए। रोडामाइन-बी एक सिंथेटिक डाई है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पिंक और लाल रंग में किया जाता है जो कॉटन कैंडी में मौजूद होता है। यह बेहद जहरीला होता है। जो कैंसर का कारण बन सकता है।  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप इसे कम खा रहे हैं या ज्यादा लेकिन यह कैंसर का कारण बन सकता है। यह इतना ज्यादा खतरनाक होता है कि यह कार्सिनोजेन्स के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल पर भी बुरा असर पड़ता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स