8 मार्च 2024 महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने के शुभ मुहूर्त।  

महाशिवरात्रि साल भर में एक ही बार मनाई जाती है। फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस पर्व को शिव और पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यानी महाशिवरात्रि साल में एक बार तो वहीं शिवरात्रि हर महिने मनाई जाती है।भोलेनाथ के भक्त बड़ी बेसब्री के साथ महाशिवरात्रि का इंतजार करते हैं। यही वो पावन दिन है जब युगों-युगों के लिए शिव और शक्ति एक हो गए थे। महाशिवरात्रि का दिन शिवजी और माता पार्वती के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाता है। इस महाशिवरात्रि का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा। 

महाशिवरात्रि 2024 पूजा शुभ मुहूर्त, 
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ-  8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट से
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समापन- 9 मार्च 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर। 
महाशिवरात्रि 2024 व्रत तिथि- 8 मार्च 2024, 
महाशिवरात्रि पूजा के लिए पहला शुभ मुहूर्त- 8 मार्च को  सुबह 5 बजकर 1 मिनट से सुबर 5 बजकर 50 मिनट तक। 
महाशिवरात्रि पूजा के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त- 8 मार्च 2024 को शाम 06 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 28 मिनट तक। 
महाशिवरात्रि व्रत 2024 पारण समय- 9 मार्च 2024 को सुबह 6 बजकर 37 मिनट से दोपहल 3 बजकर 28 मिनट तक। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स