प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने किया 'भारत टेक्स- 2024' का उद्घाटन।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल प्रोग्राम में से एक 'भारत टेक्स-2024' का उद्घाटन कर दिया है। भारत टेक्स-2024 आज 26 फरवरी से शुरू होकर बृहस्पतिवार 29 फरवरी तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अब से कुछ देर पहले ही इसका उद्घाटन किया है। दिल्ली के भारत मंडपम में इसको शुरू कर दिया गया है।
पीएम मोदी ने इस एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज का ये आयोजन सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो भर नहीं है। इस आयोजन के एक सूत्र से कई चीजें जुड़ी हुई हैं। भारत टेक्स का ये सूत्र भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा से जोड़ रहा है। भारत टेक्स का ये सूत्र टेक्नोलॉजी को ट्रेडिशन के संग पिरो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। भारत के टेक्सटाइल सेक्टर का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में पहले ही बताया गया था कि प्रधानमंत्री के '5एफ विजन' से प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य फोकस रखा गया है। पीएम मोदी ने आज कार्यक्रम में भी कहा कि फाइव एफ की ये यात्रा फार्म , फाइबर , फैक्ट्री , फैशन से होते हुए फॉरेन तक जाती है। हम टेक्सटाइल वैल्यू चेन के सभी एलिमेंट्स को फाइव अफ के सूत्र से एक दूसरे से जोड़ रहे हैं। कपड़े बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और हैंडलूम में तो इससे भी ज्यादा हैं। टेक्सटाइल के अलावा खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है। विकसित भारत बनाने में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान और बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम रहे हैं। हम 4T के तहत यानी ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रेनिंग पर फोकस कर रहे हैं।















































































Leave Your Message