अखिलेश यादव के करीबी नेता मनोज पांडेय ने दिया इस्तीफा।  

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी नेता मनोज पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है। मनोज पांडेय ने सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि मनोज, अब भारतीय जनता पार्टी को वोट कर सकते हैं। सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा- अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें। इस बीच दावा है कि मनोज पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता की। मनोज पाण्डेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट कराने जाएंगे। सूत्रों के अनुसार दया शंकर ने मनोज पाण्डेय की फोन पर सीएम योगी से बात कराई। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स