भारत- न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले मिल गई धमकी, मुंबई मे होगा मैच।

मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच होना है। इससे पहले पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया कि मैच के दौरान कुछ बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा। इस तरह की धमकी मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख़्स ने ट्विटर के माध्यम से दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम और इसके आसपास के इलाक़ों में कड़ी नज़र बनाई है। 
धमकी देने वाले शख़्स ने मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया साइट एक्स पर टैग किया। इसके अलावा मैच के दौरान 'आग लगा देंगे' इस मैसेज से भरा फोटो भी लगाया गया। 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

मैच को लेकर मुंबई में सुरक्षा की अगर बात की जाए, तो 7 पुलिस उपायुक्त, 200 अधिकारी और 700 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वानखेड़े स्टेडियम के सभी गेटों के सामने पार्किंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा, पुलिस की ओर से पेन, पेंसिल, मार्कर, कोरा कागज, बैनर, पोस्टर, बैग, सिक्के के साथ-साथ पावर बैंक और ज्वलनशील पदार्थ स्टेडियम में ले जाने की मनाही की गई है।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स