दलिया खाने का है फायदा, वजन घटाने का है वायदा। 

बाबा रामदेव के अनुसार मोटापा कम करने के लिए फायदेमंद दलिया को बनाने के लिए आपको गेहूं, बाजरा, मूंग दाल, चावल, तिल और अजवायन जैसे सामानों की जरूरत होगी। इन चीजों को मिलाकर आप आसानी से नमकीन दलिया बना सकते हैं। इसे नियमित रूप से खाने से शरीर पर जमा चर्बी कम होने लगती है। इतना ही नहीं, इस पुष्टाहार दलिया को खाने से महीनेभर में आप कई किलो वजन भी घटा सकते हैं। दलिया खाने से शरीर पर बढ़ती चर्बी आसानी से कम होने लगती है। खास बात ये है कि दलिया को आप भरपेट भी खाएंगे तो भी इससे मोटापा कम होता है। फाइबर से भरपूर दलिया सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। वजन घटाने के लिए दलिया के नतीजे कमाल के हैं। आपको सिर्फ महीने भर इस डाइट को फॉलो करना है।

दलिया क्यों है इतना फायदेमंद?
इस तरह के बनाया गया दलिया काफी कम कैलोरी वाला होता है। इस मल्टीग्रेन दलिया में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। 
प्रोटीन के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और खाने की क्रेविंग्स भी कम होती हैं। इसलिए दलिया वजन घटाने में मदद करता है।
दलिया में मोटा अनाज होता है जो फाइबर से भरपू होता है। दलिया खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। 
दलिया को सेहत के लिए पूर्ण आहार माना जा सकता है। इससे शरीर को आयरन और कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा मिलती है।
दिनभर एनर्जेटिक फील करने के लिए डाइट में दलिया जरूर शामिल करें। इससे आपको शरीर को ताकत मिलती है।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स