गूगल ने भारत के दस बड़े ऐप्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, 10 ऐप्स को प्ले स्टोर से किया रिमूव।
गूगल ने भारत के दस बड़े ऐप्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, गूगल ने इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है, क्योंकि ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे।
गूगल ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि गूगल प्ले स्टोर पर 2 लाख से ज्यादा भारतीय ऐप डेवलपर्स हैं, जो उनकी बिलिंग पॉलिसी का पालन करते हैं, लेकिन सिर्फ ये दस ऐप्स ऐसे हैं, जिन्होंने गूगल प्ले स्टोर को उसकी सर्विस के लिए पेमेंट नहीं किया है।
10 ऐप्स को प्ले स्टोर से किया रिमूव, जिनमें Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) का नाम शामिल है।
गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में साफतौर पर लिखा है कि इन ऐप्स को तैयारी के लिए तीन साल से भी ज्यादा का समय दिया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी तीन हफ्ते बीत चुके हैं। गूगल ने इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने से ठीक पहले यह ब्लॉग पोस्ट जारी किइया था। गूगल ने उसमें लिखा था कि, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठा रहे हैं कि हमारी पॉलिसीज़ पूरी तरह से पूरे सिस्टम पर निरंतर लागू रहे, जैसा कि हम ग्लोबली किसी भी तरह के नीति उल्लंघन के लिए करते हैं।"
















































































Leave Your Message