साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा, चंद्र ग्रहण का प्रभाव और सूतक काल के बारे में जाने।  

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर एक साल में सूर्य और चंद्र ग्रहण जरूर पड़ते हैं। ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन धर्म और ज्योतिष में इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चंद्रमा हमारे शरीर में जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष में तो चंद्र ग्रहण को अनुकूल नहीं माना गया है क्योंकि इस स्थिति में चंद्रमा पीड़ित अवस्था में होता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा जब पीड़ित अवस्था में आता है तो इससे मानसिक तनाव या फिर अवसाद उत्पन्न होता है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। जानते हैं इस साल के ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारियां। साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 मिनट से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि  04 घंटे 36 मिनट तक रहेगी। 

भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव, 
25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगाय इस दौरान चंद्रमा केवल पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारों से होकर गुजरता है  यह चंद्र ग्रह भारत में दिखाई नहीं देगा।। इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा। यह प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका में भी दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण का सूतक काल,  
चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटे पहले लग जाता है।  इस दौरान पूजा-पाठ करने कीन मनाही होती है।  सूतक काल के दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं।  हालांकि 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में दिखाई ना देने की वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस दौरान किसी भी तरह के धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं होगी और न ही मंदिरों के कपाट बंद किए जाएंगे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स