कोर्ट ने अरविन्द केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्र न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की ओर से जारी समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की शिकायतों पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की ओर से उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए सत्र न्यायालय का रुख किया। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से जारी समन का पालन नहीं करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की थीं।















































































Leave Your Message