पशुपति पारस ने लिया, बीजेपी से बदला। धमकी दी और वापस खींचा साथ !
आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए, बिहार में एनडीए ने सीट शेयरिंग फॉर्मूला का ऐलान कर दिया है। सीट न मिलने पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे थे, जिसके बाद पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया हैं। पशुपति पारस ने 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया है। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सोमवार को एनडीए में सीट शेयरिंग का ऐलान हुआ। 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में बीजेपी ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं, जबकि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। इसके अलावा एक-एक सीट उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टी के खाते में दी गयी है। वहीं, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है। एनडीए में सीट न मिलने से पशुपति पारस नाराज बताए जा रहे हैं। एनडीए में सीट नहीं मिलने से पहले ही पशुपति पारस ने बगावती तेवर दिखा दिए थे। हाल ही में पशुपति पारस ने कहा था की, मैं पीएम मोदी का बहुत सम्मान करता हूं। हम 2014 से बहुत ईमानदारी से एनडीए का साथ देते आ रहा हैं। लेकिन हमारे साथ अन्याय हुआ है। हमें लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं दी गई है। उन्होंने बीजेपी से लिस्ट पर दोबारा विचार करने की मांग की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि हमारे सामने विकल्प खुला था। जिसके बाद पशुपति पारस ने कहा की मैं बीजेपी की लिस्ट के बाद फैसला लूंगा। पशुपति पारस बिहार की हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने पर अड़े हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें राज्यपाल पद का ऑफर दिया गया था। हालांकि, वे इस पर राजी नहीं हुए थी। जिसके बाद अब पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उधर, सीट शेयरिंग के बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। हाजीपुर सीट रामविलास पासवान की सीट रही है। अभी इस सीट से उनके भाई पशुपति पारस सांसद हैं।















































































Leave Your Message