नाश्ते में ब्रेड का सेवन करने से हो सकते है 'बीमारियों'  का शिकार।  

आजकल की मॉडर्निटी जैंसे -जैसे आगे बढ़ रही है वैसे- वैसे  लोगो के पहनावे और खानपान में भी बदलाव देखने को मिलता है। लोग अब अलग अलग तरह का नाश्ता करते हैं, जिनमे ब्रेड सबसे महत्वपूर्ण नाश्ता है। सुबह के समय ज़्यादातर लोग चाय के साथ ब्रेड खाना पसंद करते हैं। साथ ही ब्रेड से अलग अलग प्रकार की डिश भी बनाई जाती है, जिस लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्रेड का ज़्यादा सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल, ज़्यादातर ब्रेड में 50 पर्सेंट मैदा और 50 पर्सेंट आटा होता है साथ ही इसे बनाने के लिए प्रिजर्वेटिव और स्टेबलाइजर्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि ये जल्दी खराब न हो। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सभी एलीमेंट्स आपकी बॉडी को नुकसान पहुंचाकर डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं इसके सेवन से आपको कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। 

इन बीमारियों का हो सकते हैं शिकार, 
1 .. रोज ब्रेड का सेवन करने से डायबिटीज और शुगर का खतरा बढ़  जाता है।
2 ..  ब्रेड खाने से मोटापा बढ़ता है जो कई समस्या पैदा करता है।
3 .. ब्रेड का ज्यादा सेवन करने से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
4 .. ग्लूटन इनटॉलरेंस से जूझ रहे लोगोंं को ब्रेड खाने से जॉइंट्स पेन की समस्या हो सकती है।
5 .. ब्रेड ज्यादा खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल बढ़ जाता है।
एक दिन में किसी भी तरह के ब्रेड की 2 स्लाइस से ज्यादा नहीं खानी चाहिए। ब्रेड रोज नहींं खाने चाहिए। सप्ताह में एक या दो दिन ब्रेड खाना सुरक्षित माना जा सकता है। हालांकि ग्लूटन इनटॉलरेंस, डायबिटीज, मोटापा और कॉन्स्टिपेशन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को ब्रेड खाने से बचना चाहिए।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स