होली खेलते समय ध्यान में रखें एक्सपर्ट की ये बातें, जाने कैसे रखे अपने आप को सुरक्षित।  

होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार होता है। होली यानी रंग-अबीर, गुजिया और तमाम खाने पाने की चीजें। त्योहार है तो खुशी मनाना जरूरी है लेकिन, सेहत का ध्यान रखना इससे ज्यादा जरूरी है। दरअसल, आपको जानकर हैरानी हो सकती है पर होली में मिलने वाले रंगों में कई चीजों की मिलावट हो सकती है। ये तनाम चीजें नाक, मुंह और स्किन के जरिए शरीर तक पहुंच सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं। रंगों में अक्सर कई चीजों की मिलावट होती है जो कि सीधेतौर पर नुकसानदेह हैं। जैसे पारा, लेड धातु  और फिर क्रोमियम ये हैवी मेटल्स गंभीर खतरे पैदा कर सकते हैं।   

 होली खेलते समय ध्यान में रखें एक्सपर्ट की ये बातें, 
1 .. सबसे पहले तो बेहद रंगीन और चमकते हुए रंगों को खरीदने से बचें। ये मिलावटी होते हैं।
2 ..  फूलों और जड़ी-बूटियों से बने नेचुरल रंगों का चुनाव करें।
3 .. अगर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीज हैं तो नाम मात्र की होली खेलें या खेलते समय फिट मास्क या स्कार्फ पहनें।
4 .. रंग के कणों को नाक और मुंह से अंदर लेने से बचें।
5 .. होली उत्सव के दौरान घर के अंदर पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करें ताकि वायुजनित प्रदूषकों और रंगों के नुकसान को कम से कम किया जा सके।
6 .. होलिका दहन के दौरान घर के छोटे बच्चों और बड़ों को दूर रखें ताकि उन्हें एनर्जी न हो।
7 .. शराब और भांग आदि के सेवन से बचें।

तो, होली के दौरान आपको इन तमाम बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप आप इन समस्याओं से बचें। साथ ही कोशिश करें कि बिलकुल नेचुरल रंगों का चुनाव करें और सांस से जुड़ी दिक्कतें हैं जैसे कि अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और साइनस आदि तो होली न खेलें या फिर बच के खेलें। और होली खेलने के दौरान सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखे और खतरनाक केमिकल वाले रंगो से अपने आप को बचाये।    

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स