होली में उल्टा पुल्टा खाने से हो गयी है 'एसिडिटी' तोह अपनाये ये रामबाण इलाज।
होली के त्यौहार वाले दिन हर किसी के घर पर पकवान मिठाईया बनती ही है। और बड़ो से लेकर बच्चो तक को होली खेलना और मिठाईया और पकवान खाना बहुत पसंद होता है। हर कोई एक दूसरे को रंग लगाने के बाद मिठाई और पकवान खिलाता है। मैदा से बनी चीजें पेट में गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या पैदा करती हैं। अगर आपको भी यही परेशानियां हो रही हैं तो इसके लिए खाली पेट पुदीना छाछ का सेवन करें। इस छाछ को आप घर में आसानी से बना सकते हैं। पुदीना पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गैस और एसिडिटी की समस्या भी इससे दूर हो जाती है। इसके अलावा कई और ऐसे पेय पदार्थ हैं जो पेट में राहत पहुंचाने का काम करेंगे।
पुदीन छाछ, पेट की गर्मी दूर करने के लिए पुदीना छाछ काफी असरदार पेय है। इससे गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होगी। पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाता है। वहीं छाछ पीने से अपच और कब्ज की समस्या दूर होती है। होली पर उल्टा-पुल्टा खाने से कब्ज की समस्या बढ़ जाए तो सुबह नाश्ते में छाछ जरूर पी लें। पुदीना छाछ बनाने के लिए आपको प्लेन छाछ लेनी होगी। आप दही में पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह ब्लैंड कर लें और फिर इसमें हींग, काला नमक, जीरा पाउडर मिला लें। अब छाछ में सूखा हुआ पुदीना बारीक करके मिला लें। अगर सूखा पुदीना नहीं है तो हरा पुदीना खरीदकर उसे कूट लें। अब इसे बारीक करके छाछ में मिला लें। तैयार है पुदीना छाछ। आप इसे खाली पेट पी लें। इसे दोपहर के खाने में भी आप पी सकते हैं।
















































































Leave Your Message