जाने चैत्र नवरात्रि 2024 की प्रमुख तिथियां क्या है।
नवरात्रि शब्द का अर्थ है नौ रातें। भारत में नवरात्री का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। साल में चार बार नवरात्री का पर्व आता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी पड़ती है। इसमें चैत्र नवरात्रि का अलग महत्व होता है। चैत्र माह की पहली तिथि से ही नवरात्रि की शुरुआत होती है। चैत्र नवरात्रि में लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की बड़े ही विधि विधान से पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हो जाती है। इस बार चैत्र शुक्ल की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 9 अप्रैल को रात 08 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी।
चैत्र नवरात्रि 2024 की प्रमुख तिथियां,
चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि व्रत 9 अप्रैल 2024- मां शैलपुत्री की पूजा।
चैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि व्रत 10 अप्रैल 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।।
चैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि व्रत 11 अप्रैल 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा।
चैत्र नवरात्रि चतुर्थी तिथि व्रत 12 अप्रैल 2024- मां कुष्माण्डा की पूजा।
चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि व्रत 13 अप्रैल 2024- मां स्कंदमाता की पूजा।
चैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि व्रत 14 अप्रैल 2024- मां कात्यायनी की पूजा।
चैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि व्रत 15 अप्रैल 2024- मां कालरात्री की पूजा।
चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि व्रत 16 अप्रैल 2024- मां महागौरी की पूजा, अष्टमी।
चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि व्रत 17 अप्रैल 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा, नवमी।
















































































Leave Your Message