इस 'साल 2024' में इस दिन से खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट।
हिंदू धर्म के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। भारी बर्फबारी और दुर्गम रास्तों के कारण साल के 6 महीनों केदारनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं। साल 2024 में केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलने वाले हैं, कब से भक्त केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल सकते हैं। केदारनाथ धाम के कपाट हर वर्ष भाई दूज के दिन बंद किये जाते हैं और 6 महीने के बाद अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का विधान है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने से पहले केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की पूजा की जाती है जो कि साल 2024 में 5 मई को होगी। यह पूजा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में की जाएगी। मूर्ति की पूजा के बाद इसे 9 मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचाया जाएगा और इसके बाद 10 मई को विधि-विधान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। हालांकि केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की जो प्रक्रिया है उसका आरंभ 6 मई से ही हो जाएगा लेकिन कपाट अक्षय तृतीया के दिन ही खुलेंगे। 10 मई यानि शुक्रवार के दिन अक्षय तृतीया है और इसी दिन केदानाथ के कपाट खोले जाते हैं। जबकि कपाट खोलने की तारीख की घोषणा हर साल महाशिवरात्रि के दिन की जाती है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा करवाया जाता है। यानि साल 2024 में भक्त 10 मई से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा सकते हैं।
















































































Leave Your Message