ईसाई धर्म के समुदाय के लिए 'गुड फ्राइडे' विशेष महत्व क्यों रखता है।
इस वर्ष गुड फ्राइडे 29 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। यह इसाई धर्म से जुड़ा प्रमुख दिन है। इस दिन प्रभु ईशु के बलिदान को याद किया जाता है। रोम के शासक पिलातुस ने ईसा मसीह को मृत्युदंड का फरमान सुनाते हुए कांटों का ताज पहनाया और चाबुक से मारा।ड फ्राइडे का दिन ईसाई धर्म के लिए विशेष महत्व रखता है। ड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। ईसाई धर्म से जुड़ी मान्यताओं के मुताबिक, आज ही के दिन प्रभु यीशु सूली पर लटकाया गया था, इसलिए इसे ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। गुड फ्राइडे का दिन प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं। इसके अलावा इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना भी किया जाता है। लोग प्रभु से अपने गुनाहों की क्षमा मांगते हैं।
गुड फ्राइडे के दिन ईसाई धर्म के लोगों के घर उत्सव नहीं बल्कि शोक का माहौल रहता है। इस दिन लोग उपवास रखते हैं और काले रंग के कपड़े पहनते हैं। प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए शोक जताते हैं। गुड फ्राइ़डे के दिन चर्च में घंटा भी नहीं बजाया जाता है, बल्कि लकड़ी के खटखटे बजाए जाते हैं। साथ ही लोग चर्च में क्रॉस को चूमकर प्रभु यीशु का याद करते हैं।
















































































Leave Your Message