संतरे खाने से 'सेहत' के साथ- साथ 'स्किन' को भी मिलते है कई फायदे।  

संतरा एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, जो स्वाद के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। संतरे के छिलके में विटामिन सी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। जो त्वचा को स्वस्थ रखता है। संतरे में भी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह इम्युनिटी को भी मजबूत करने का काम करती है। साथ ही साथ सर्दी और फ्लू से बचाने में भी मदद करता है। संतरे का सेवन हर व्यक्ति को करना चाहिए  इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, पानी, फाइबर, एनर्जी, सोडियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन,कॉपर, मैंगनीज और जिंक जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। 

संतरे के साथ-साथ इसका छिलका भी बहुत काम की चीज़ है। संतरे के छिलके को धोकर उसे मिक्सर में पीसकर उसका पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को फेस मास्क, स्क्रब या टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप संतरे के छिलकों को सुख ले फिर उन्हें जार में भरकर ऊपर से जैतून का तेल डाल दें, इस जार को आप दो से तीन हफ्ते तक धूप में रखें फिर छिलके को अलग कर तेल को छान ले। फिर इस तेल को आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा ले और सुबह उठ कर इसे धो लें। हर कोई अपनी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाना चाहता है, जिससे वह खूबसूरत दिख सके। वहीं कुछ फल ऐसे होते हैं, जो सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स