केजरीवाल के में बिगड़े हलात, अपने दिन की शुरुआत जेल में झाडू लगाकर कर रहे हैं।
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केजरीवाल ईडी हिरासत में रहे और फिर उन्हें कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद केजरीवाल को तिहाड़ जेल के नंबर 2 में रखा गया है। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में अपने दिन की शुरुआत झाड़ू पकड़कर सफाई से करते हैं। दरअसल, तिहाड़ जेल में बंद सभी अंडर ट्रायल कैदियों को अपने सेल की खुद ही सफाई करनी होती है। इसीलिए अरविंद केजरीवाल भी अपने दिन की शुरुआत अपने सेल में झाड़ू लगाकर कर रहे हैं । संयोग से झाड़ू उनकी पार्टी सिंबल भी है। बताया जा रहा है की केजरीवाल की तबियत भी कुछ ठीक नहीं है और गिरफ़्तारी के बाद से उनका साढ़े चार किलो वजन कम हो चुका है।
अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनकी पत्नी सुनीता से बातचीत करने की अनुमति दी गई और उन्होंने तिहाड़ जेल में अपने वकील से भी मुलाकात की। जेल के नियमों के अनुसार, कोई कैदी एक बार में तीन लोगों से मिल सकता है और सप्ताह में दो बार मुलाकात कर सकता है। यह मुलाकात वीडियो कॉन्फ्रेंस या प्रत्यक्ष रूप से हो सकती है। मिलने वाले लोगों के नाम मुलाकात से पहले जेल अधिकारियों को दिए जाने चाहिए। केजरीवाल ने छह लोगों की सूची दी है जिनसे वह नियमों के अनुसार मिलना चाहेंगे। इनमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटा और बेटी, निजी सचिव बिभव कुमार और आप के महासचिव संगठन संदीप पाठक शामिल हैं।















































































Leave Your Message