तमाम परेशानियां का समाधान पाना होतो, बुधवार के दिन करें ये उपाय। 

बुधवार के दिन भगवान गणेश के साथ ही बुध देव की भी पूजा करें। इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं और बुध देव की भी कृपा प्राप्त होती है। बुधवार के दिन पूजा में गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं। इससे बुध ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं। इसके अलावा बुधवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से जीवन की समस्त  समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

बुधवार के दिन करें ये उपाय, 
1 .. अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है तो बुधवार के दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।  इस दिन किसी जरुरतमंद को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ माना जाता है। 
2 .. भगवान गणेश को दूर्वा काफी प्रिय है. ऐसे में बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें. इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।  
3 ..बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।  इससे आपको हर कार्य में सफलता  प्राप्त होती है।  
4 .. बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है।  ऐसा करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं। 
5 .. बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें। इससे आपको ज्ञान की प्राप्ति होती है और शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है।    

इसके साथ-साथ सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहन लें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।  इसके बाद पूर्व या उत्तर की तरफ मुख करके बैठकर पूजा शुरू करें इसके बाद गणेश जी की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से गणेश भगवान जी काफी प्रसन्न होते हैं।  


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स