फैशनेबल दिखने के दौर में 'बाल रंगीन' दिखना भी है बेहद जरुरी।

आज कल के फैशन के दौर में फैशनेबल देखने के साथ- साथ बालो का भी रंगीन होना हो गया है जरुरी। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां और लड़के कई फैशन अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है हेयर कलर करवाना। आजकल हेयर कलर करवाना अब एक ट्रेंड बन गया है। हर लड़की और लड़का चहता है कि वह हेयर कलर करवाएं। हेयर कलर करवाना कितना खतरनाक भी हो सकता है। बालों को कलर करने से बाल  रुखे, बेजान और टूटने लगते हैं। कुछ लोगों को बालों में कलर करवाने के बाद केमिकल से एलर्जी हो सकती है। बार-बार बालों को कलर करने से बाल झड़ने लगते हैं, दो मुंहे बाल पैदा होते हैं, इससे डेंड्रफ की भी संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आपको बालों में कलर नहीं करवाना चाहिए। आपकी इच्छा है कलर कुछ नेचुरल तरीके से भी करवा सकते है जिससे बालो को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा और आपको आपके पसंद के रंगे हुए बाल भी मिल जायेगे। फैशन का फैशन भी हो जायेगा और कोई नुकसान भी नहीं होएगा।  

नेचुरल तरीके से करें बालों को कलर,  
1 .. कॉफी का प्रयोग का सिर्फ पीने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप मेंहदी में कॉफी डालकर उसका अच्छी तरह पेस्ट बना लें। अब इसे अपने बालों में लगाने के बाद करीब 2 से 3 घंटे सूखने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से बाल धो लें। आप देखेंगे कि आपके बालों में नेचुरल ब्राउन शेड आ रहा है।

2 .. अगर आपको अपने बालों में नेचुरल और गहरा रेड शेड चाहिए तो आप चुकंदर का प्रयोग निसंकोच कर सकती है। इसके लिए थोड़े से गाजर के रस में कम से कम एक गिलास चुकंदर का रस मिला लें और उसके बाद उस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छे से लगा ले। इसे करीब एक से दो घंटे तक रहने दें। जब ये रस बालों में सूखने लगे तो बालों को धो लें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स