राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की बड़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट। 

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता लालू प्रसाद जी बड़ी  की मुश्किलें। लालू के खिलाफ ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट आर्म्स एक्ट के मामले में जारी हुआ है। यह मामला 1995-97 का है। इसमें फॉर्म 16 के तहत हथियारों की सप्लाई का आरोप लगा है। पुलिस की जांच में लालू प्रसाद का नाम सामने आया। साथ ही यह पता चला कि लालू प्रसाद कोई और  नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। मामला साल 1995-97 का है जिसमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आर्म्स डीलर से हथियार खरीदे गए थे। कुल 23 आरोपियों के खिलाफ पत्र पेश किए गए थे। आरोपी लालू प्रसाद यादव को फरार घोषित किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला है कि 1995-97 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए कुल तीन फर्मों से हथियार और कारतूस खरीदे गए थे। इस मामले में लालू प्रसाद समेत कुल 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी गई थी। इन आरोपियों में से दो की मौत हो चुकी है जबकि 14 फरार है। पुलिस ने इस मामले में 1998 में चार्जशीट दाखिल किया था। लालू प्रसाद का मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था। कोर्ट जब इस बात को लेकर आश्वस्त हो गई कि संबंधित शख्स लालू प्रसाद यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री है, तब उनके गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स