पहली बार 70 हज़ार के पार, सोने के दामों ने पकड़ी रफ़्तार।
सोने के दामों ने फिर पकड़ी रफ़्तार, सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने ने नया इतिहास बना दिया। सोने की कीमतें जीवन में पहली बार 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करने में कामयाब हुईं। शुक्रवार को सोना 70,699 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर तक पहुंचा। इससे पहले सोना ने सप्ताह के दौरान सोमवार और बुधवार को भी नया रिकॉर्ड हाई बनाया था। वहीं चांदी शुक्रवार को 81,030 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंची, जो पिछले 3 साल में चांदी का सबसे महंगा स्तर है।
घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के मुख्य तौर पर वैश्विक तेजी से सपोर्ट मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.3 फीसदी चढ़कर 2,320.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने 2,324.79 डॉलर के रिकॉर्ड हाई लेवल को छुआ। सप्ताह में सोने के भाव में 3.8 फीसदी की तेजी आई है। वहीं गोल्ड फ्यूचर 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 2,339.70 डॉलर पर रहा। चांदी 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर रही। अभी कीमती धातुओं की कीमतों में आ रही इस शानदार तेजी की कई वजहें हैं। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सोना-चांदी आदि को निवेशक सुरक्षित निवेश मानकर ज्यादा खरीदने लगते हैं,अभी भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा हुआ।
















































































Leave Your Message