शनि प्रदोष व्रत वाले दिन इन 'विशेष उपायों' को करने से मिल जाता है समस्याओं का समाधान।
शनिवार के दिन पड़ने वाले व्रत को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस बार यह व्रत 6 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन अगर कोई भक्त शिवशक्ति की पूजा करता है, उसके तो विवाह में आ रही बाधा दूर हो जाती है। प्रत्येक महीने में दो पक्ष होते हैं- एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष। इन दोनों ही पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है। बता दें कि जिस दिन प्रदोष व्रत पड़ता है उसका नामकरण भी उसी हिसाब से किया किया जाता है। शनि प्रदोष के दिन भगवान शंकर के साथ ही शनिदेव की पूजा का बड़ा ही महत्व है। अतः आज के दिन किस प्रकार शनिदेव और भगवान शंकर की उपासना करके आप लाभ उठा सकते हैं।
शनि प्रदोष व्रत वाले दिन 'विशेष उपायों' को करने से मिल जाता है इन समस्याओं का समाधान।
1 .. आज के दिन कौए को रोटी खिलाएं। साथ ही शनिदेव के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः'। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।
2 .. अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है, जिसके चलते आपको बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है, तो आज के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने चाचा या ताऊ को काले रंग की शर्ट गिफ्ट करें।
3 .. सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन कोई काला कपड़ा लेकर, उस पर काली उड़द की दाल रखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
4 .. आज के दिन नीला पुष्प लेकर पीपल के पेड़ के पास रखकर घर वापस आ जाएं और घर आकर शनिदेव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊं शं शनैश्चराय नम:'। आज के दिन ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।
5 .. अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को काला कंबल भेंट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके आस-पास पॉजिटिविटी बनी रहेगी।
















































































Leave Your Message