चैत्र नवरात्रि के दिन कैसे करे माँ दुर्गा को प्रसन्न, पूजा करने की विधि।
आज 9 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है। नवरात्रि में ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अब एक चौकी बिछाकर वहां पहले स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। फिर रोली और अक्षत से टीका करें और फिर वहां माता की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद विधि विधान से माता की पूजा करें। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ नजर आती है। हिंदू धर्म में नवरात्रि पूजा का विशेष महत्व है।
नवरात्री में माँ की पूजा करते समय इन सामग्री का करे इस्तेमाल जिससे माता होती है प्रसन्न,
हल्दी, कुमकुम, कपूर, जनेऊ, धूपबत्ती, निरांजन, आम के पत्ते, पूजा के पान, हार-फूल, पंचामृत, गुड़ खोपरा, खारीक, बादाम, सुपारी, सिक्के, नारियल, पांच प्रकार के फल, चौकी पाट, कुश का आसन, नैवेद्य आदि. नवरात्रि में पूरे नौ दिन सुबह-शाम दोनों समय पूजा करें। दोनों समय मंत्र का जाप करें और आरती भी करें।
नवरत्रि में पूजा करने की विधि,
1 .. पूजा की जगह को साफ करें।
2 .. लाल रंग के कपड़े पर देवी दुर्गा की तस्वीर/मूर्ति को वेदी पर रखें।
3 .. इसे लाल चुनरी से सजाएं।
4 .. मां दुर्गा की मूर्ति के सामने अखंड ज्योति जलाएं।
5 .. कलश में गंगाजल भरकर उसमें कुछ आम के पत्ते डाल दें।
6 .. कलश के ऊपर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर मोली से बांधकर रखें।
7 .. मां दुर्गा को कुछ फूल चढ़ाएं और तस्वीर या मूर्ति को सिन्दूर, चंदन और हल्दी के लेप से सजाएं।
8 .. हर दिन पूजा के दौरान अपने द्वारा बोए गए जौ के बीजों पर थोड़ा पानी छिड़कें।
9 .. पूजा के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए कुछ दिलचस्प व्यंजन पेश करें।
10 .. अंत में माँ दुर्गा जी की आरती करे।
















































































Leave Your Message