महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पीएम मोदी को वाराणसी में देंगी चुनौती, किन्नरों के हक के लिए उतरी है मैदान में।
वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को महामंडलेश्वर हिमांगी सखी देंगी चुनौती। हिमांगी सखी किन्नर महामंडलेश्वर हैं। वह 5 भाषाओं में भागवत कथा सुनाने के लिए मशहूर हैं। वह पंजाबी, गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी आदि भाषाओं में भागवत कथा सुनाती हैं। हिमांगी सखी भारत के अलावा बैंकाक, सिंगापुर और मॉरिशस आदि जगह पर भागवत कथा सुना चुकी हैं। बीते 27 मार्च को भारत हिंदू महासभा की उत्तर प्रदेश यूनिट ने सूबे की 20 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसमें वाराणसी संसदीय क्षेत्र से किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का भी नाम शामिल था। वह अखिल भारत हिंदू महासभा के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़ रही हैं।
वाराणसी से चुनाव लड़ने वाली हिमांगी सखी ने का कहना है कि वह किन्नरों के हक के लिए मैदान में उतरी हैं। आज भी किन्नर समाज भीख मांगकर या तो फिर वेश्यावृत्ति से जुड़कर अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मजबूर है सरकार ने किन्नर समाज को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया है हालांकि वह पहले कभी चुनाव नहीं लड़ी है। वह चाहती हैं कि लोकसभा और विधानसभा में किन्नरों के लिए सीटे आरक्षित हो और किन्नर समाज भी अपनी बात रख सके। उन्होंने आगे बताया कि वह आगामी 12 अप्रैल को वह काशी जाएंगी और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करेंगी। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिन चरण में मतदान होना है। हालांकि अभी से वाराणसी संसदीय क्षेत्र को लेकर चुनावी हलचल और लोगों की दिलचस्पी बढ़ती चली जा रही है।















































































Leave Your Message