प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर किया जमकर हमला, जम्मू-कश्मीर को लेकर करी अहम बात।
उधमपुर रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला। साथ ही उधमपुर में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। वो समय दूर नहीं जब जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। आप अपने विधायक, अपने मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे। 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारो तरफ विकास हो रहा है।
मोदी जी ने कहा जम्मू कश्मीर का हो रहा है विकास, अब यहाँ स्कूल जलाये नहीं सजाये जाते है। जम्मू कश्मीर की तक़दीर पहले से काफी बदल चुकी है। यहां जो पुराने लोग हैं उनको 10 साल पहले का मेरा भाषण याद होगा। यहीं मैंने आपसे कहा था कि आप मुझ पर भरोसा कीजिए, मैं 60 वर्षों की समस्या का समाधान करके दिखाऊंगा। तब मैंने यहां माताओं-बहनों के सम्मान की गारंटी दी थी, गरीब को दो वक्त के खाने की चिंता ना करनी पड़े, इसकी गारंटी दी थी। आज जम्मू-कश्मीर के लाखों परिवारों के पास अगले पांच साल तक मुफ्त राशन की गारंटी है। विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कहते थे कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा। लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।















































































Leave Your Message