रोहित शर्मा ने किया ऐसा कारनामा सब देखते रह गए।

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में अपनी दूसरी जीत हासिल की। रोहित शर्मा के बल्ले से इस मैच में भले ही 38 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसे कारनामा कर दिया जो अब तक भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में सिर्फ विराट कोहली की करने में कामयाब हो सके थे। रोहित शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 3 शानदार छक्के भी लगाए, जिसके बाद वह वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे 8वें खिलाड़ी बन गए जिनके नाम टी20 क्रिकेट में एक ग्राउंड में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

रोहित शर्मा से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में ये कारनामा विराट कोहली ने किया था, जिनके नाम बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में 132 छक्के दर्ज हैं। वहीं इस लिस्ट में भारत की तरफ से तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है जिन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 73 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 मुकाबले इस सीजन में खेले हैं, जिसमें 2 जीत के बाद टीम के जहां 4 अंक हो गए हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट -0.073 का है। अब उन्हें इस सीजन अपना अगला मुकाबला घर पर ही 14 अप्रैल को गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स