सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के '10वीं' और '12वीं' के छात्रों के लिए अच्छी खबर।
सीबीएसई परीक्षार्थियों 10 वीं और 12 वीं के करीब 35 लाख स्टूडेंट्स को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। इसमें 10 वीं के 21 लाख और 12 वीं के 17 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हैं। बोर्ड परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से 13 मार्च के बीच कराई गई थीं। परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड इस बार जल्द परिणाम जारी कर सकता है। इसके पीछे का कारण लोकसभा चुनावों का होना बताया जा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस साल मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। जबकि बीते साल यह परिणाम 12 मई को यानी मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि 5 मई को नीट की परीक्षा के बाद बोर्ड 10 वीं और 12 वीं के परिणाम शीघ्रता से जारी करेगा। 10 वीं का परिणाम 6 से 11 मई के बीच किसी भी दिन जारी किया जा सकता है। पूरी संभावना है कि यह पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया जाए। परीक्षार्थी सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट पर रिजल्ट्स. सीबीएसई. एनआईसी. इन पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस प्रकार देखें अपने नतीजे ,
1.. सबसे पहले छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2.. इसके बाद छात्र होमपेज पर जाएं और सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3.. फिर छात्र सीबीएसई 10वीं/12वीं रोल नंबर के साथ लॉगिन करें।
4.. इसके बाद सीबीएसई मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
5.. फिर छात्र आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
















































































Leave Your Message