बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, 'भाजपा का मकसद' जीवन में पहलू को कंट्रोल करना है।
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बोला हमला, कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद बीजेपी लोगों के खाने और सोने की आदतों को भी तय करेगी। बीजेपी सुबह की चाय के साथ गौमूत्र पीने और दोपहर के भोजन के साथ गोबर खाने के लिए कहेगी। भाजपा का मकसद लोगों के जीवन में हर पहलू को कंट्रोल करना है। आप क्या खाते हैं, कहां जाते हैं, कितना सोते हैं और किससे मिलते हैं, इसपर भी उनकी नजर रहेगी। ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर देश के लोकतंत्र और आजादी को बचाना चाहते हैं तो बीजेपी के शासन को हटा दें तभी देश को बचाया जा सकता है। अगर ये पार्टी चुनाव में जीतकर सत्ता में आती है तो फिर देश में कोई चुनाव नहीं होंगे। वे देश में वन लीडर, वन नेशन, वन भाषण और वन भोजन चाहते हैं।
ममता ने एक बार फिर बीजेपी पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि 17 तारीख रामनवमी उनके लिए दंगा करने का दिन है। सीएम ने एक रैली में कहा, उन्होंने कुछ स्थानों पर पुलिस और सेना को भगवा रंग में रंग दिया है। वह फिर से युद्ध करेंगे और एक और बात वे दंगा भी कर सकते हैं। ममता ने लोगों से अपील की कि वे दंगे में शामिल ना हों और साथ ही उत्तरी बंगाल में बीजेपी के उम्मीदवार को "गुंडों का सरदार" बताया। मैं अल्पसंख्यक मित्रों को भी बताऊंगी कि क्या वे 17 तारीख को नारा दे रहे हैं। वह उनका दंगा करने का दिन है। मैं चाहती हूं कि उस दिन को एकता दिवस के रूप में मनाया जाए।















































































Leave Your Message