अयोध्या नगरी में रामनवमी के दिन 'राम लला' का हुआ सूर्य तिलक, भक्तो की उमड़ी भीड़।
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानि राम नवमी 17 अप्रैल को मनाई जा रही है। अयोध्या में रामनवमी वाले दिन वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही पुजारियों की मौजूदगी और शंको ध्वनियों और मंत्रोच्चारण ने सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।
अयोध्या नगरी में रामलला की एक झलक पाने के लिए भक्तो की उमड़ी भीड़, रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की रौनक है। रामनवमी पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया, "व्यवस्था पहले से ही की गई है। हमने इलाकों को दो सेक्टर में बांटा है। दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।
















































































Leave Your Message