गर्मियों में बच्चो को 'स्टाइलिश' दिखाने के लिए अपनाये यह फैशन टिप्स।  

गर्मियों के मौसम में हम फैशन को पीछे नहीं छोड़ सकते है। फैशन के दौर में जीना सबके लिए बहुत जरुरी है चाहे वो किसी भीं उम्र का हो फैशन सबके लिए एक बराबर है। चाहे वो छोटा बच्चा हो या बड़ा हो फैशन के दौर में जीना सबके लिए है जरुरी। अगर हम यह कहें कि वयस्कों के लिए कपड़े चुनने से ज्यादा मुश्किल काम है बच्चों के लिए चुनना, तो गलत नहीं होगा। खासकर माता-पिता के लिए यह सबसे चैलेंजिंग काम होता है कि वे अपने बच्चे के लिए ऐसे कपड़े ढूंढें जो उनके लिए आरामदायक भी हों और स्टाइलिश भी। गर्मियों में बच्चों को हमेशा हल्के रंग के कपड़े पहनाएं। दरअसल, अगर आप गर्मी में बच्चों को गहरे रंग के कपड़े पहनाते हैं, तो यह रोखनी रोखने का कार्य करते हैं। इससे बच्चों की स्किन जल्दी गर्म हो जाती है। वहीं, हल्का रंग रोशनी को नहीं सोखता है। आजकल के बच्चे अपने माता-पिता की तुलना में फैशन ट्रेंड के बारे में अधिक जागरूक हैं। अपने बच्चे के लिए ऐसा पहनावा चुनना मुश्किल हो सकता है जिसमें फैशन और आराम दोनों शामिल हो। 

गर्मियों में बच्चो के लिए अपनाये यह टिप्स 

1 .. बच्चों को हल्के वस्त्र जैसे सूती, मलमल, लिनेन के ड्रेस पहनाने चाहिए, जिससे गर्मी में उन्हें उलझन महसूस नहीं हो।

2 .. गर्मी से मुकाबले के लिए बच्चों को खुशनुमा रंगों जैसे पीले और लाल को सफेद रंग के कपड़े के साथ संयोजन करके पहनाएं, जिससे उन्हें ज्यादा गर्मी नहीं लगे। 

 3 .. लड़कियां हॉल्टर नेक टॉप्स के साथ शॉर्ट ड्रेस में अच्छी दिखती हैं और यह गर्मियों के मौसम में आरामदायक भी रहता है।

4 .. कैजुअल आउंटिंग के लिए गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट वाले कॉटन जंपसूट उपयुक्त रहते हैं। लड़के दिन में हल्के टी-शर्ट के साथ जॉगर्स पहन सकते हैं। 

5 .. वयस्कों के फैशन से प्रेरित होकर लड़के शाम के समय आउटिंग के लिए अनोखे प्रिंट वाले शर्ट पहनना भी पसंद कर रहे हैं।

6 .. ट्रॉपिकल प्रिंट वाले शर्ट को आसानी से शॉर्ट्स के साथ पहना जा सकता है। इसे दिन में या शाम के समय बाहर जाते समय बच्चे पहन सकते हैं।

7 .. गर्मियों में नियॉन रंगों के चलन में रहने की संभावना है। कुछ नयापन लाने के लिए वार्डरोब में पीले रंग के ड्रेस को शामिल करें। इन रंगों के ड्रेस गर्मियों में बाहर घूमने-फिरने, छुट्टियां मनाने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स