पंजाब के कपूरथला के अंदर निहंगों का एक आक्रामक हत्या का मामला आया सामने, एक पुलिस कांस्टेबल की हुई मौत।
पंजाब के कपूरथला के अंदर निहंगों का एक आक्रामक हत्या का मामला सामने आया है। हम आपको यह बताना चाहेंगे कि निहंग वह लोग होते हैं, जो सिख के गुरुओं के आदेश का पालन अपनी जबान से ज्यादा तलवार से करते हैं। पर आजकल निहंगों ने अपना रूप आक्रामक और आतंक के रूप में दिखाना शुरू कर दिया है और पूरे पंजाब में इन्होंने अपनी आक्रामकता को लेकर दहशत फैलाने का काम भी किया है।
ऐसा ही एक मामला कपूरथला के सुल्तानपुर से आया है। सुल्तानपुर जिले में ‘निहंगों’ के एक समूह की गोलीबारी में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर बताया कि घटना उस वक्त हुई जब पुलिसकर्मी कुछ निहंगों (पारंपरिक हथियार धारण करने वाले सिख) के खिलाफ दर्ज एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे।
आपको बता दें की निहंग वो सिख होते हैं, जो दस गुरुओं के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं और प्रेरणाओं से ओतप्रोत होते हैं। निहंगों को उनके आक्रामक व्यक्तित्व के लिए भी जाना जाता है। कपूरथला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजबीर सिंह हुंडल ने बताया कि पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े थे। तभी निहंगों ने उन पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
बता दें कि इससे पहले जुलाई के महीने में लुधियाना के गांव जरखड़ स्थित गुरुद्वारा मंजी साहिब की गोलक पर कब्जा करने के लिए फायरिंग की गई थी। वहीं आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया था। इसके बाद आरोपित बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करके, वहाँ लगे सीसीटीवी व डीवीआर चोरी करके फरार हो गए थे। इस दौरान घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले साल 2020 में, निहंग प्रदर्शनकारियों ने पटियाला में एक पुलिस अधिकारी का हाथ काट दिया था। जब वह कोविड लॉकडाउन लगाने की कोशिश कर रहे थे।















































































Leave Your Message