जाने 'कामदा एकादशी' की पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत नियम।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। राम नवमी के बाद आने वाली ये एकादशी दुख और दरिद्रता को दूर करती है और कामनाओं को पूरा करती है। इसकी बहुत ही मान्यता होती है। इसके व्रत के प्रभाव से जाने अनजाने हुए पाप भी कट जाते हैं। इस बार कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल यानी रखा जाएगा। । एकादशी का व्रत विष्णु जी को समर्पित है। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से एकादशी के दिन उपवास रख भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि पूरे साल में 24 एकादशी मनाई जाती है, जिनमें हर एकादशी का खास महत्व होता है।
कामदा एकादशी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त
कामदा एकादशी व्रत तिथि- 19 अप्रैल 2024
एकादशी तिथि प्रारंभ- 18 अप्रैल 2024 को शाम में 5 बजकर 32 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- 19 अप्रैल 2024 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर
एकादशी व्रत नियम
1 . एकादशी के दिन घर में भूलकर भी चावल न बनाएं और न इसका सेवन करें।
2 . एकादशी के दिन शराब, मांस-मदिरा से दूरी बना रहें।
3 . कामदा एकादशी के दिन किसी दूसरे को अपशब्द न बोलें और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें।
4 . अगर एकादशी का व्रत रखा है तो दिनभर कुछ भी न खाएं।
5 . इस दिन किसी मंदिर में भोजन या अन्न का दान का दान करें।
6 . एकादशी के दिन बाल-नाखून नहीं कटवाना चाहिए।
7 . एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए।
















































































Leave Your Message