महेंद्र सिंह धोनी ने कर दिया कुछ ऐसा, फैंस के उड़े होश।
आईपीएल 2024 के 34 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने अपने घर पर खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई की टीम मैच भले ही हार गई हो, लेकिन धोनी को ताबड़तोड़ अंदाज़ में बैटिंग करता देख फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। धोनी नंबर आठ पर बैटिंग के लिए उतरे थे। माही ने 9 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 28* रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने 20वें ओवर में 101 मीटर लंबा छक्का भी लगाया, जिसने फैंस की धड़कने तेज़ कर दीं। धोनी के बल्ले से यह छक्का आखिरी ओवर में निकला। धोनी ने यह छक्का अपने उसी पुराने अंदाज़ में लगाया, जैसे वह शुरुआती दिनों में खेला करते थे। यश ठाकुर की गेंद पर धोनी ने ज़ोर से बल्ला घुमाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में लंबा छक्का जड़ दिया। माही का यह छक्का वाकई देखने लायक था। इस सीज़न में अब तक जब-जब भी एमएस धोनी बैटिंग के लिए उतरे हैं, तब-तब उन्होंने शानदार पारी खेल फैंस का मनोरंजन किया है। धोनी अंत में बैटिंग के लिए आते हैं। वह पहली गेंद से ही छक्के-चौकों की बरसात करने लगते हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में धोनी ने शुरुआती 3 तीन गेंदों में छक्कों की हैट्रिक लगा दी थी।















































































Leave Your Message