राहुल गाँधी की "पनौती" ग़लती, मोदी प्रधानमंत्री हैं, राहुल की 'बेवकूफी'
हमारे देश में मंत्री हो या प्रधानमंत्री, जब चुनाव आते हैं, तो सभी नेता अपनी भाषा को सुचारू रूप से प्रयोग में लाने की बजाय अपशब्द कहने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने माननीय प्रधानमंत्री को पनौती शब्द कहकर उनका अपमान ही नहीं किया, बल्कि प्रधानमंत्री की गरिमा को ठेस भी पहुंचाई है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट के दौरान जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। तो आपको बता दें कि खेल केवल खेल होता है इसमें किसी भी देश के कोई भी प्रधानमंत्री या मंत्री को अपशब्द कहने का अधिकार किसी अन्य मंत्री गण को नहीं होता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'पनौती' कहने पर बीजेपी अब चुनाव आयोग पहुंच गई है। आज बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग से यह मांग की गई है कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी झूठे दावे के लिए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि खरगे ने यह झूठा दावा किया था कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनकी जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया गया था। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'पीएम का मतलब पनौती मोदी' है और मैच में हार जाने के बाद से सोशल मीडिया पर 'पनौती' शब्द ट्रेंड कर रहा था। मैच के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहमदाबाद स्थित स्टेडियम में मौजूद थे। इस स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा गया है।
राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी लोगों का ध्यान भटकाते हैं जबकि उद्योगपति अडाणी उनकी जेब काटते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी "टीवी पर आते हैं और 'हिंदू-मुस्लिम' कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं। वो अलग बात है कि हरवा दिया...पनौती।" कांग्रेस नेता ने कहा, "पीएम मतलब पनौती मोदी। राहुल की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ दिन पहले परोक्ष रूप से उन्हें 'मूर्खों का सरदार' कहकर संबोधित किए जाने के बाद आई है। 'मेड इन चाइना फोन' वाले बयान को लेकर मोदी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था, 'अरे 'मूर्खों के सरदार', कौन सी दुनिया में रहते हो।’ बालोतरा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी ने बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए और उन्हें सभी फायदे दिए।















































































Leave Your Message